Azamgarh news:स्वर्गीय राजनारायण सिंह की दसवीं पुण्य तिथि मनाई गई
The tenth death anniversary of late Rajnarayan Singh was celebrated.

विवेक तिवारी
बरदह/आजमगढ़। आज दिनांक 19/12/25 को स्वर्गीय राजनारायण सिंह वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं एडवोकेट की दशवी पुण्य तिथि के अवसर पर विद्यालय परिसर स्थित जमुना सिंह केशव सिंह मेमोरियल ऑफ कॉलेज सम्मोपुर ठेकमा आजमगढ़ के प्रांगण में पहले उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई।कक्षा 9 की समस्त 65 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल का वितरण किया गया।इस अवसर पर विद्यालय परिवार सहित दिवाकरसिंह समाजसेवी वरिष्ठ पत्रकार भानु प्रताप सिंह , महेंद्र यादव, मनबाश यादव, अनिल सिंह विद्यालय प्रबंधक श्याम बहादुर सिंह, अंजली पाठक, योगेन्द्र राय, शिवकुमार, रत्नेश , मनोज, विजय सिंह, नियाज अहमद, मीरा यादव, सहित अध्यापक/उपस्थित एवं अन्य अतिथि गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।कार्यक्रम का संचालन अखिलेश सिंह ने अत्यंत सुचारू रूप से किया।



