Azamgarh news:चेक क्लियर होने के बाद भी पैसा नहीं पहुंचा खाते में ग्राहक ने सुरक्षा कर्मी पर बाइक का प्लक होल्डर निकलने का लगाया आरोप
The money did not reach even after the check was cleared, the customer accused the security personnel of getting the pluck holder of the bike

रिपोर्ट : कमलाकांत शुक्ला
महराजगंज (आजमगढ़)बीते दिनों जनपद के अहरौला थाना क्षेत्र अंतर्गत गहजी स्थित एक राष्ट्रीय बैंक के प्रबंधक पर लोन का पैसा हड़पने व अभद्रता के आरोप में मुकदमा पंजीकृत किया गया । ऐसा ही कुछ मामला यूनियन बैंक शाखा सहदेवगंज में शनिवार को देखने को मिला, जहां ग्राहक द्वारा खाते में जमा चेक क्लियर होने के बाद भी रकम क्रेडिट न होने तथा बैंक में तैनात एक अनाधिकृत व्यक्ति व महिला सुरक्षा कर्मी पर बाइक का प्लक होल्डर गायब करने का आरोप लगाया गया ।महराजगंज थाना क्षेत्र के देवनपुर गांव निवासी सुरेंद्र तिवारी नेवादा स्थित पेट्रोल पंप किसान सेवा केंद्र का संचालन करते हैं । उन्होंने आरोप लगाया कि एक ग्राहक द्वारा 45000/- का चेक के द्वारा भुगतान किया गया जिसे 4 दिसम्बर को यूनियन बैंक सहदेवगंज शाखा में पम्प के खाते में जमा किया । चेक क्लियर होने के बाद भी रकम खाते में क्रेडिट नहीं हुई ।जब हमने खाते का स्टेटमेंट निकाला तो जानकारी हुई । शुक्रवार को बैंक शाखा पहुंचा तो काफी खोज-बीन के बाद वाउचर में चेक संलग्न मिला जो क्लियर हो चुका था । इस संबंध में शाखा प्रबंधक संजीव चौरसिया से पूछा तो उन्होंने कहा कि चेक देने वाले से पूछो मुझे नहीं पता । बाद में उन्होंने कहा कि समय दीजिए मैं आपका पैसा आपके खाते में भिजवा दूंगा । बैंक से जब बाहर निकाला और बाइक स्टार्ट करने लगा तो स्टार्ट नहीं हुई । देखा कि प्लक होल्डर गायब था । आसपास के लोगों से जानकारी किया तो ज्ञात हुआ कि बैंक में अनाधिकृत रूप से तैनात छोटू द्वारा होल्डर निकाला गया है । शनिवार को पुनः बैंक पहुंच कर शिकायत किया तो उक्त आरोपी ने बताया कि मैंने महिला सुरक्षा कर्मी इंदू के कहने पर ऐसा किया था । बाद में उक्त पीआरडी महिला ने अपने पास से मेरा होल्डर वापस किया ।उक्त आरोपों के संबंध में बैंक प्रबंधक से जानकारी प्राप्त करना चाहा तो वह अवकाश पर थे । कैशियर प्रशांत कुमार शुक्ल ने कहा कि शिकायत निराधार है । चेक बाउंस हो गया है । जमा कर्ता को चेक वापस करने और जानकारी देने की बात पर जवाब देने से करते हुए कहा कि बाकी जानकारियां प्रबंधक महोदय आने पर देंगे ।



