Azamgarh news:जरूरतमंदों में 1000 कंबलों का वितरण, समाजसेवियों ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी

Social workers fulfilled their social responsibility by distributing 1000 blankets among the needy.

रिपोर्ट:रोशन लाल

आजमगढ़:क्षेत्र में ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जरूरतमंदों व गरीबों में 1000 कंबलों का वितरण किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन पूर्व प्रधान राम सिंगार यादव, समाजसेवी आशीष सिंह, प्रधान मुकेश प्रजापति एवं धर्मेंद्र यादव,पंकज सिंह ने किया गया।इस अवसर पर पूर्व प्रधान व समाजसेवी रामनिवास यादव ने बताया कि विगत पांच वर्षों से लगातार गरीबों व असहायों के बीच कंबल वितरण का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा भाव से किया गया यह कार्य आगे भी जारी रहेगा।उन्होंने जानकारी दी कि इस बार गांगेपुर, परासिया, गांगेपुर, मठिया, भदवार, बलुआ, कुढ़ही, दयालगंज, गांधीनगर, सिवान, दयालगंज एवं बनियापार सहित विभिन्न गांवों में गरीब मजदूरों, किसानों, जरूरतमंदों, वृद्धों, विधवाओं एवं दिव्यांगजनों को कंबल वितरित किए गए।कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर राहत और खुशी देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने इस पुनीत कार्य के लिए आयोजकों की सराहना की और ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों को समय की आवश्यकता बताया।समाज सेवी आशीष सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधान राम निवास यादव का यह कार्य सराहनीय और पुनीत है ठंड के मौसम में गरीबों में कंबल पाकर उन्हें राहत महसूस होगी, ऐसे कार्य में और लोगों को भी आगे बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। जिस गरीब मजदूर के पास ठिठुरती हुई ठंड में कपड़े का अभाव होता है वहां यह कंबल वरदान साबित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button