आजमगढ़ में रोजगार मेले के जरिए मिलेगा निजी कंपनियों में काम का मौका

आजमगढ़ में 23 दिसंबर को वृहद रोजगार मेला, 20 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

आजमगढ़ 20 दिसम्बर– सहायक निदेशक सेवायोजन ने बताया है कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय आजमगढ़, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आजमगढ़, कौशल विकास मिशन आजमगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 23.12.2025 को राजकीय आई०टी०आई० हर्राकीचुंगी आजमगढ़ में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे सिसका इलेक्ट्रानिक एण्ड मैनेजमेंट इन्टरप्राइजेज, डिक्सन टेक्नालाजी इण्डिया लि०, स्टार ग्रुप ऑफ मैनेजमेंट सर्विस, ओरबिल इलेक्ट्रानिक इण्डिया प्रा०लि०, कैरम मोबाइल सल्यूशन प्रा०लि०, डस्की स्टालियन एजुकेशन एण्ड ट्रेनिंग सर्विस, महादेव हनुमंत विजय प्लेसमेंट सर्विस, आर्किटेक इन्ड्रस्टिज, ब्राइट फ्यूचर, सहित अन्य निजी क्षेत्र की लगभग 20 कम्पनियां प्रतिभाग कर रही है। ऐसी स्थिति में सेवायोजन कार्यालय आजमगढ़ में पंजीकृत जॉब सीकर (बेरोजगार अभ्यर्थी) रोजगार हेतु पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in (रोजगार मेंलो में रिक्तियां देखने के लिए यहां क्लिक करे) पर क्लिक कर उपरोक्त कम्पनियों के विज्ञापित रिक्तियों के विवरण देखकर अपने पंजीयन यूजर आई०डी० का प्रयोग कर आन-लाईन आवेदन करते हुये रोजगार मेले में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करे। इस हेतु कोई मार्ग व्यय देय नही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button