Azamgarh news:डीएम के निर्देश पर रातभर चला प्रशासन का निरीक्षण अभियान

बढ़ती ठंड के मद्देनज़र जनपद में रैन बसेरों, अलाव व गौशालाओं का व्यापक निरीक्षण

जिलाधिकारी के निर्देश पर कल देर रात्रि अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी द्वारा बढ़ती ठंड के दृष्टिगत कल देर रात्रि रैन बसेरे, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन मे जलने वाले अलाव एवं गौशालाओ का किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान अलाव जलते हुए एवं रैन बसेरे की व्यवस्था ठीक पायी गई

 

आजमगढ़ 20 दिसंबर– जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार द्वारा बढ़ती ठंड के दृष्टिगत कल देर रात्रि जनपद के समस्त तहसीलो मे रैन बसेरे, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन मे जलने वाले अलाव एवं गौशालाओ का निरीक्षण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया गया।उक्त के क्रम में आज रात्रि अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री गंभीर सिंह एवं प्रभारी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका आजमगढ़ प्रियंका सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट चौराहा स्थित नगर पालिका द्वारा संचालित रैन बसेरे का निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। प्रभारी ईओ नगर पालिका आजमगढ़ द्वारा बड़ादेव स्थित जिला महिला अस्पताल में रैन बसेरे का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।इसके साथ ही उप जिलाधिकारी सदर द्वारा कलेक्ट्रेट चौराहा स्थित रैन बसेरा एवं रोडवेज परिसर आजमगढ़ का निरीक्षण किया गया।उप जिलाधिकारी सगड़ी द्वारा रैन बसेरा अजमतगढ़ का निरीक्षण किया गया, जिसमें दो लोग ठहरे हुए पाए गए, वहां पर रजाई गद्दा, ताजा पानी एवं हीटर की व्यवस्था पाई गई।उप जिलाधिकारी मार्टिनगंज द्वारा नगर पंचायत मार्टिनगंज स्थित रैन बसेरा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मार्टिनगंज बाजार एवं बेलवाना मार्टिनगंज मे अलाव जलता हुआ पाया गया। उप जिलाधिकारी मेहनगर द्वारा नगर पंचायत मेहनगर की गौशाला का निरीक्षण किया गया। मेहनगर पुलिस बूथ पर अलाव का निरीक्षण किया गया, वहां अलाव जलता हुआ पाया गया। इसके साथ ही बस स्टैंड मेहनगर पर कंबल का वितरण किया गया, यहां भी अलाव जलता हुआ पाया गया।उप जिलाधिकारी फूलपुर द्वारा नगर पंचायत फूलपुर मे रैन बसेरे का निरीक्षण किया गया, जहां सारी व्यवस्थाएं अच्छी पाई गई।उप जिलाधिकारी बुढ़नपुर द्वारा 100 सैया अस्पताल अतरौलिया का निरीक्षण किया गया, जहां अलाव जलता हुआ पाया गया। साथ ही बुढ़नपुर रैन बसेरे का निरीक्षण किया गया, यहां सारी व्यवस्थाएं अच्छी पाई गई। उप जिलाधिकारी निजामाबाद द्वारा नगर पंचायत सरायमीर मे रैन बसेरे का निरीक्षण किया। साथ ही सरायमीर रेलवे स्टेशन एवं कस्बे में जरूरतमंदों को कंबल का वितरण भी किया।उप जिलाधिकारी लालगंज द्वारा लालगंज स्थित रैन बसेरे का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रजाई गद्दा, ताज़ा पानी एवं अलाव की व्यवस्था पायी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button