Azamgarh News: दुर्घटना में घायल हुए मिलिट्री जवान का इलाज के दौरान लखनऊ में हुई मौत सोमवार को होगा अंतिम संस्कार

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय
आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के पांती गांव निवासी मिलिट्री जवान मुरलीधर यादव (26 वर्ष) की सड़क दुर्घटना में इलाज के दौरान रविवार को लखनऊ में मौत हो गई। जवान की पोस्टिंग पूना महाराष्ट्र में थी और वह एक सप्ताह पहले छुट्टी पर घर आए हुए थे।
जानकारी के अनुसार, मुरलीधर यादव 2019 में जाट रेजीमेंट में भर्ती हुए थे इस समय पुणे में ड्यूटी चल रही थी। मुरलीधर एक सप्ताह पहले छुट्टी लेकर घर आए थे।बीते बृहस्पतिवार को आजमगढ़ से अपने गांव लौटते समय रात में उनकी बुलेट बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल मुरलीधर यादव को इलाज के लिए आजमगढ़ से लखनऊ ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।
शहीद जवान का पार्थिव शरीर सोमवार सुबह करीब 8 बजे सैनिक वाहन से पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव पांती लाया जाएगा। इस दौरान गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद शहीद जवान के पार्थिव शरीर को आजमगढ़ के राजघाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
मृतक जवान के पिता वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता श्रवण (सरवन) यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए यह जानकारी दी। मुरलीधर यादव दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटे थे। जवान की असामयिक मौत से गांव और क्षेत्र में शोक की लहर है, वहीं परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।



