Azamgarh news :शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण व ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण व ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना जहानागंज पर प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर अभियुक्त द्वारा एक युवती को शादी का झांसा देकर लगभग एक वर्ष तक शारीरिक संबंध स्थापित करने, आपत्तिजनक फोटो/वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने तथा बाद में शादी से इंकार करने के संबंध में मु0अ0सं0 391/25 धारा 69 बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
उक्त मुकदमे की विवेचना के क्रम में दिनांक 21.12.2025 को व0उ0नि0 वीरेंद्र यादव द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त आकाश यादव पुत्र कन्हैया यादव निवासी सोनापुर, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़ को अकबेलपुर क्षेत्र से समय करीब 10:50 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button