Azamgarh news:शतरंज प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजेताओं को किया गया सम्मानित
Grand closing ceremony of chess competition, winners honored

सत्येन्द्र सिंह लालगंज आजमगढ़
लालगंज/आजमगढ़:अखिल भारतीय शतरंज संघ (ए आई सी एफ)व उत्तर प्रदेश चेस एसोसिएशन आजमगढ़ के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का भव्य समापन जी.डी. मेमोरियल यांकर्स इंग्लिश स्कूल गोमती नगर खनियरा लालगंज में हुआ। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए लगभग 300 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी बौद्धिक क्षमता और रणनीतिक कौशल का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला अत्यंत रोमांचक रहा, जिसमें विजेता गोविंद कुमार वाराणसी ने उत्कृष्ट एकाग्रता, धैर्य और रणनीति का परिचय देते हुए खिताब अपने नाम किया।उपविजेता – आर्यन वर्मा वाराणसी ने द्वितीय स्थान तथा तृतीय स्थान अक्षत नेगी(नई दिल्ली )ने प्राप्त किया।
अन्य पुरस्कारों में ग्रुप (1601–1850) में उदित गुप्ता, जय किशन जासवाल, विजय शर्मा (ग्रुप 1400–1600) में रक्षित शेखर द्विवेदी,श्रेष्ठ श्रीवास्तव,अमितेश कुमार आनंद,(वेस्ट अंडरटेकर) में जयेश मेहता ,अक्षत रस्तोगी,सूरज चौहान,उदित गुप्ता , महिला प्रतिभागियों में सुमन कुमारी,यादव संस्कृति ,वैष्णवी यादव, वआजमगढ़ सर्वोच्च में विश्वजीत प्रजापति,भारती विशाल, हर्ष उपाध्याय, जी.डी. मेमोरियल यांकर्स इंग्लिश स्कूल के प्रियांशु तिवारी, हरिवंश सिंह, आलोक कुमार, सार्थक पांडेय, अभ्युदय सिंह ने अपना परचम लहराया।समापन समारोह के मुख्य अतिथि राज किशोर सिंह, सहायक आबकारी आयुक्त मंडल आजमगढ़ ,विशिष्ट अतिथि हरिलाल मिश्रा, प्रबंधक जिला सहकारी समिति आजमगढ़, उद्धव सिंह उर्फ सोनू सिंह प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख लालगंज शरद यादव प्रतिनिधि अध्यक्ष नगर निगम कटघर ,लालगंज, दीपक राय ,प्रबंधक शांति सुदामा शिक्षण संस्थान आजमगढ़, बलराम बरनवाल ,अमित शेरवानी ने विजेताओं को रुपया 2 लाख के धनराशि नगद, ट्रॉफी,पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शतरंज जैसे बौद्धिक खेल युवाओं में तार्किक सोच, निर्णय क्षमता और अनुशासन का विकास करते हैं तथा भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरव दिलाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।आजमगढ़ चेस एसोसिएशन के सचिव उमेश सिंह उर्फ जयशंकर के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य देश में शतरंज को बढ़ावा देना तथा उभरती प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करना था।आए हुए खिलाड़ियों का स्वागत बृजेश सिंह ‘सचिव’ नवनिर्माण समिति,व डॉ. अपर्णा सिंह ‘उपाध्यक्ष’ आजमगढ़ चेस एसोसिएशन के द्वारा किया गया।इस प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक आदित्य कुमार द्विवेदी ( इंटरनेशनल आर्बिटर) जी हैं उप निर्णायक सहाब अहमद फारुकी, पवन बाथम, ओम जी सेठ, गौरव गर्ग व सनी कुमार सोनी हैं। प्रतिभागियों का आतिथ्य सत्कार अभिजीत सिंह ‘निदेशक’ ऋषिवंशी रिट्ज के द्वारा किया गया।विद्यालय के समन्वयक नरेंद्र कुमार तिवारी ने आए हुए अतिथियों व गणमान्य लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के स्पोर्ट अध्यापक मान बहादुर, विनोद गुप्ता,सुनील कुमार मोदनवाल, विवेक सिंह, योगेंद्र मिश्रा, हरिश्चंद्र वर्मा, उपेंद्र यादव, रामचंद्र तिवारी, अवनी सिंह, रमेश यादव, जगदीश कुमार, ईश्वर चौरसिया, अनूप मद्धेशिया, सुनीता यादव, शिखा राय, प्रीति सिंह, गरिमा सिंह, रागिनी सिंह, व पूजा सिंह ने सहयोग किया।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।



