Azamgarh news :नाबालिग किशोरी के अपहरण व पाक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार
नाबालिग किशोरी के अपहरण व पाक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना जहानागंज क्षेत्र के ग्राम बेलाकोट से नाबालिग किशोरी को डरा-धमकाकर जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले जाने एवं परिजनों को जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में थाना जहानागंज पर मु0अ0सं0 310/25 धारा 137(2), 87, 351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया, विवेचना के दौरान धारा 64(1) बीएनएस व 5(एल)/6 पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।
आज सोमवार को नामजद अभियुक्त स्वयं थाना जहानागंज पर उपस्थित हुआ, जिसे समय 11:50 बजे हिरासत पुलिस में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही उपरान्त माननीय न्यायालय भेजा गया।



