अजमतगढ़ में देर रात तक प्रशासन सक्रिय, रैन बसेरों व अलाव व्यवस्था की जांच

गरीब व असहायों को ठंड से राहत: आजमगढ़ में अलाव जलाने और कंबल वितरण की व्यवस्था

 उप जिलाधिकारी निजामाबाद चंद्र प्रकाश सिंह  द्वारा सरायमीर में अलाव जलाये जाने का निरीक्षण किया जा रहा हैं,फोटो

आजमगढ़ 22 दिसंबर– जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार बढ़ती ठण्ड के दृष्टिगत समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं अधिशासी अधिकारियों द्वारा जनपद के रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, रैन बसेरा, गौशाला मे रात्रि मे अलाव जलाये जाने का निरीक्षण किया जा रहा हैं।इसके साथ ही गरीब एवं असहाय व्यक्तियों को कम्बल का वितरण भी किया जा रहा हैं।इसी क्रम मे देर रात्रि निरीक्षण के दौरान अजमतगढ़ नया चौक चौराहे के पास, रैन बसेरा के पास, हनुमान जी की मूर्ति अजमतगढ़, अम्बेडकर मूर्ति अजमतगढ़ के पास अलाव जलते हुए पाया गया। साथ ही अजमतगढ़ में रैन बसेरा को चेक किया गया। साथ ही अन्य सम्बंधित अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर रात्रि के दौरान अलाव जलाए जाने एवं रैन बसेरे का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायज लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button