Azamgarh news:पत्रकार रवि विश्वकर्मा आइडियल पत्रकार संगठन मार्टिनगंज के मीडिया प्रभारी बने 

Journalist Ravi Vishwakarma became media in-charge of Martinganj, an ideal journalist organization 

दीदारगंज आजमगढ़

आइडियल पत्रकार संगठन तहसील इकाई मार्टिनगंज का तहसील अध्यक्ष मार्टिनगंज अनुराग सिंह द्वारा विस्तार करते हुए एक प्रसिद्ध हिंदी दैनिक के पत्रकार एवं पुष्प नगर निवासी रवि विश्वकर्मा को आइडियल पत्रकार संगठन तहसील इकाई मार्टिनगंज का मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है l संगठन के जिला अध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा की सहमति पर तथा प्रदेश संरक्षक डॉक्टर पृथ्वीराज सिंह की संस्तुति पर यह नियुक्ति की गई है। नवनियुक्त मीडिया प्रभारी मार्टिनगंज रवि विश्वकर्मा से यह भी अपेक्षा की गई है कि वह तहसील इकाई मार्टिन गंज को मजबूती प्रदान करेंगे तथा पत्रकारों के हित में अपने वरिष्ठ पदाधिकारीयों द्वारा दिए गए निर्देशों का समय अनुसार अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। तहसील अध्यक्ष मार्टिनगंज अनुराग सिंह, जिला अध्यक्ष आजमगढ़ दुर्गेश मिश्रा तथा प्रदेश संरक्षक उत्तर प्रदेश डॉक्टर पृथ्वीराज सिंह द्वारा लिए गए इस निर्णय का संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा द्वारा स्वागत किया गया है। जिले के सभी वरिष्ठ पदाधिकारीयों द्वारा नवनियुक्त मीडिया प्रभारी मार्टिनगंज रवि विश्वकर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button