आजमगढ़ महोत्सव 2025 का भव्य शुभारम्भ, प्रशासनिक नेतृत्व की सराहनीय भूमिका
Grand opening of Azamgarh Mahotsav 2025, commendable role of administrative leadership

आजमगढ़। राजकीय पॉलिटेक्निक में आयोजित आजमगढ़ महोत्सव 2025 का शुभारम्भ मंडलायुक्त विवेक, पुलिस उप महानिरीक्षक सुनील कुमार सिंह एवं जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।मंडलायुक्त विवेक ने महोत्सव को संस्कृति, परंपरा और जनसरोकार से जोड़ने वाला आयोजन बताया। डीआईजी सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में सुरक्षा एवं व्यवस्था चाक-चौबंद रही। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने स्थानीय कलाकारों को मंच देने और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की सराहनीय पहल की।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन की सक्रियता व अनुशासन प्रशंसनीय रहा। प्रशासनिक अधिकारियों के बेहतर समन्वय से महोत्सव का प्रथम दिन अत्यंत सफल रहा।
आजमगढ़ 25 दिसंबर– दिनांक 24 से 28 दिसंबर 2025 तक राजकीय पॉलिटेक्निक आजमगढ़ मे आयोजित हो रहे आजमगढ़ महोत्सव 2025 का आज मंडलायुक्त श्री विवेक, पुलिस उप महानिरीक्षक सुनील कुमार सिंह एवं जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया गया।आजमगढ़ महोत्सव 2025 के शुभारम्भ के अवसर पर मंडलायुक्त ने कहा कि आजमगढ़ महोत्सव एक महोत्सव नहीं बल्कि लोगों क़ो जोड़ने का एक माध्यम है। यह धरती वीर महापुरुषों एवं अनेक ऋषि मुनियो की धरती है। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ संघर्ष और सृजनशीलता की भूमि हैं, यहाँ की मिट्टी में मेहनत की खुशबू और लोकगीतों में जीवन की सच्चाई है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का लक्ष्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि लोक कला, संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखना है। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव नई पीढ़ी को संदेश देता है कि अपनी जड़ों और परंपराओं से जुड़कर ही आधुनिकता की यात्रा सफल हो सकती है।मंडलायुक्त ने कहा कि यह आयोजन विकास के साथ संवेदना, व्यवस्था के साथ संस्कार और प्रगति के साथ परंपरा को जोड़ने का एक माध्यम है। इसके साथ ही उन्होंने आयोजन मंडल, प्रशासन, मीडिया और जनता को बधाई दी। उन्होंने आजमगढ़ को शांति, सौहार्द, संस्कृति और विकास का एक आदर्श मॉडल बनाने का संकल्प लिया।पुलिस उप महानिरीक्षक श्री सुनील कुमार सिंह ने कहा कि आजमगढ़ महोत्सव के अंतर्गत आयोजित होने वाले समस्त कार्यक्रमों का पूरे जोश के साथ आनंद ले। जिलाधिकारी ने कहा कि मनोरंजन के साथ-साथ लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए गए हैं, वहां जाकर उसके बारे मे जानकारी ले, एवं उसका लाभ उठाये वाहन प्रदर्शनी भी लगायी गई है। इसके साथ ही खाद्य पदार्थों के भी स्टाल एवं बच्चों के लिए झूले लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जितने भी कलाकार यहां पर प्रतिभा कर रहे हैं उनको किसी न किसी के द्वारा स्पॉन्सर किया गया है,जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद स्तर के स्थानीय कलाकारों क़ो एक बड़ा मंच मिले, इसके लिए स्थानीय कलाकारों को विशेष अवसर प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि इस 05 दिवसीय आजमगढ़ महोत्सव मे प्रतिदिन विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ महोत्सव 2025 का आयोजन सरकारी पैसे से किया जा रहा है। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के आयोजन मे लगे समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों क़ो धन्यवाद दिया एवं कहा कि बिना किसी अडचन के महोत्सव क़ो सकुशल संपन्न कराया जायेगा।आजमगढ़ महोत्सव के अंतर्गत आज प्रथम दिन स्कूली बच्चों एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा लोक गायन, लोकनृत्य आदि की प्रस्तुति दी गई।इसके साथ ही गजल संध्या के अंतर्गत अंजुमन रहबर, गुस्ताख़ अहमद बक्श एवं अन्य द्वारा गजल की प्रस्तुति दी गई, जो काफ़ी सराहनीय रहा।आज के कार्यक्रम मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार, मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गंभीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, मुख्य कोषाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारीगण, सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
एडिटर आफताब आलम


