आजमगढ़ में 15 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस की तत्परता से बची जान
The accused who seduced a 15-year-old girl was arrested

आजमगढ़:महराजगंज थाने की पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत किशोरी का अपहरण करने वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार,वादिनी द्वारा थाना महराजगंज पर लिखित तहरीर दी गई थी कि उसकी 15 वर्षीया पुत्री को अभियुक्त द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। उक्त तहरीर के आधार पर थाना महराजगंज पर मु0अ0सं0 324/25, धारा 137(2)/87 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार (IPS) के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल निर्देशन में, अपराध नियंत्रण एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, प्रभारी निरीक्षक महराजगंज के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 24.12.2025 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त रामप्रसाद मौर्य पुत्र ओमप्रकाश मौर्य, निवासी ग्राम अवसानपुर, थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 19 वर्ष को परशुरामपुर तिराहे से समय करीब 15.40 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।


