Azamgarh news :किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने वाला गिरफ्तार
किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने वाला गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना कोतवाली पर वादी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दिया गया था कि दिनांक 21.07.2025 को वादी की नाबालिग पुत्री घर से बाबा पाण्डेश्वर नाथ मंदिर पूजा करने निकली परन्तु वापस नही आयी । तथा 4- 5 दिनों तक काफी खोजबीन किया तो पता चला कि अम्बुज चौहान पुत्र अज्ञात सा0 शेखपुरा थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ वादी की पुत्री को बहला फूसलाकर कहीं लेकर चला गया है । इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 348/25 धारा 137(2)/87 BNS पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया। आज दिनांक 26.12.2025 को उ0नि0 रवि प्रकाश गौतम मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अम्बुज चौहान पुत्र प्रभु चौहान निवासी ग्राम शेखपुरा थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ उम्र 21 वर्ष को बड़ा गणेश मंदिर से समय करीब 13.15 बजे गिरफ्तार कर चालना मा0 न्यायालय किया गया।



