Azamgarh news:पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम की राहत योजना शुरू, पवई उपकेंद्र पर विशेष काउंटर

Azamgarh today news

मित्तुपुर आजमगढ़//

सर्व साधारण को सूचित किया जाता है की बिजली बिल राहत योजना 2025-26 के तहत जल्दी आए जल्दी पाएं की योजना लागू की गई है यह योजना पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम द्वारा संचालित है विद्युत वितरण खंड फूलपुर उपखंड पवई के उपखंड अधिकारी द्वारा यह बताया गया कि यह योजना जल्दी आए और जल्दी पाएं के सिद्धांत पर आधारित है यह योजना तीन चरणों में होगी जिसका प्रथम चरण 1 दिसंबर 2025 से लेकर 31 दिसंबर 2025 तक तथा दूसरा चरण 1 जनवरी से लेकर 31 जनवरी तक तथा तीसरा एवं अंतिम चरण 1 फरवरी से 28 फरवरी तक चलेगा जिसमें उपभोक्ताओं के मन मुताबिक भुगतान का प्रावधान है जैसे एक मुफ्त भुगतान किस्तों में भुगतान किया जा सकता है उपखंड अधिकारी पवई द्वारा यह भी बताया गया कि जिसमें 1 किलो वाट 2 किलो वाट समस्त घरेलू कनेक्शन के साथ-साथ वाणिज्य कनेक्शन जिनका भुगतान 31 मार्च 2025 के पहले हुआ हो या कभी नहीं हुआ उपभोक्ता शामिल है जिसके लिए उपकेंद्र पवई में योजना का लाभ उपलब्ध कराने हेतु उपखंड अधिकारी के नेतृत्व में छुट्टियों को भी काउंटर खोला गया है जिससे अधिक से अधिक विद्युत उपभोक्ता योजना का लाभ उठा सके तथा आज दिनांक 27 दिसंबर व 28 दिसंबर को विशेष रूप से खोला गया है जिसमें अधिक से अधिक उपभोक्ता योजना का लाभ उठा सके

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button