Azamgarh news:हिंदू सम्मेलन में अपनी रक्षा के लिए भरी हुंकार
In the Hindu Sammelan, full of pride to protect themselves

सत्येन्द्र सिंह लालगंज आजमगढ़
लालगंज आजमगढ़ लालगंज में हिंदू सम्मेलन शनिवार को अपराह्न दो बजे से सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज लालगंज के प्रांगण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ मे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आजमगढ़ के विभाग प्रचारक दीनानाथ जी प्रमुख धर्माचार्य आत्मा नन्द जी महाराज,डा० अर्पणा सिंह ने मां भारती के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक दीनानाथ जी ने कहा कीहमें आवश्यकता है, कुटुंब प्रबोधन की, सामाजिक समरसता की, पर्यावरण संरक्षण की,स्व का बोध की और नागरिक कर्तव्य की। परम पूज्य आत्मानंद जी महाराज संत सहमल कुटी देवगांव ने कहा कि जागरण दो प्रकार का होता है अंतर्मुखी जागरण और बाहर का जागरण। बाहर के जागरण में अपने शरीर से लेकर देश की सुरक्षा करना सम्मिलित है। शरीर नहीं रहेगा धर्म की रक्षा नहीं होगा। हर हिंदू के लिए आज की स्थिति भयावह है। एक को एक आदमी को जागना होगा। अपने को जगावें हिंदू भावना को भी जगावें। आत्मरक्षा हेतु हर प्रकार से अपने को पुष्ट करिए। गृहस्थ जीवन ब्रह्मचर्य जीवन जो भी जीवन आप व्यतीत कर रहे हैं धर्म का आश्रय लेते हुए शास्त्रों का स्मरण करते हुए अपनी धर्म की रक्षा करें। हमारे यहां हनुमान जी को भी जगाना पड़ा था आपके अंदर भगवान की शक्ति है संत महापुरुषों का आशीर्वाद है आपको जागना होगा। डॉ अपर्णा सिंह ने संबोधन में कहा कि हमें जागरण पर ले जाने के लिए हमारी माताएं काफी है। हमको अपने आप को वापस पाना होगा। कुछ लोग खाते यहां के है रहते यहां हैं आधार कार्ड का प्रयोग यहां करते हैं और उनकी नीति तुष्टिकरण की होती है ऐसे लोग दोगले होते हैं। अपने आप को आचरण में बाधियें। सबको एक साथ लेकर चलने की जरूरत है एक सूत्र में बाधना है जाति का कोई भेद नहीं है। कार्यक्रम के अध्यक्षता डॉक्टर के आर सिंह नें एवं संचालन कार्यक्रम के संयोजक ओम प्रकाश सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला प्रचारक आलोक जी, उमाशंकर मिश्रा,सुग्रीव जी, जिला उपाध्यक्ष रामनयन सिंह,मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह,धर्मराज सिंह, शौरभ सिंह,आदर्श जी , सुशील जी,चंदन मिश्र, योगेश विश्वकर्मा, त्रिपुरारी राजभर,रामलाल मौर्य, ओमप्रकाश तिवारी,शिवम सिंह,समारू यादव, अविनाश सिंह,कन्हैया प्रजापति,अशोक चौहान, जन्मेजय दुबे सहितआदि लोग उपस्थित रहे ।



