Azamgarh news:मरहती व नंदापुर की टीमों का रहा दबदबा

Marhati and Nandapur teams dominated

सत्येन्द्र सिंह लालगंज आजमगढ़

लालगंज/आजमगढ़:सैयद बाबा स्पोर्टिंग क्लब के तत्वाधान में शनिवार को क्रिकेट मैच के तीसरे दिन पहला मैच देवगाँव व बारी के बीच खेला गया जिसमें देवगाँव ने निर्धारित चार ओभरों में आल आउट होकर 24 रन का लक्ष्य रखा जवाब में बारी ने दो ओभरो मे लक्ष्य क़ो पूरा कर लिया । इसी क्रम में मरहती व लाखापुर के बीच मैच हुआ जिसमें लाखापुर ने 45 रन का लक्ष्य रखा । जवाब मे मरहती ने तीन ओभर मे ही लक्ष्य क़ो पूरा कर लिया । तीसरा मैच बारी और नंदापुर के बीच खेला गया जिसमे बारी की टीम चार ओभरो मे ऑल आउट होकर 40 रन का लक्ष्य रखा और जवाब मे नंदापुर ने 41 रन बनाकर मैच पर कब्ज़ा जमा लिया ।इस अवसर पर महेन्द्र मिश्रा, प्रांजनेय शुक्ला, रितेश, प्रांजल शुक्ला, अखिलेश चौहान, दीपक कनौजिया, राजशेखर,सत्यम, अंगद, दुर्गेश चौहान,आदि लोग उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button