माहुल रामलीला समिति में 50 वर्ष तक योगदान देने वाले साहू प्रसाद का निधन

Sahu Prasad, who contributed to Mahul Ramlila Samiti for 50 years, passed away

माहुल(आजमगढ़)। नगर के वार्ड नं0 05 सरदार वल्लभ भाई पटेल नगर निवासी साहू प्रसाद बिंद की शनिवार को हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। उन्होंने नगर के रामलीला समिति में 50वर्ष से अधिक अपना समय और योगदान दिया था। श्री राम-जानकी रामलीला समिति के सदस्य रहे। पूरा समिति उनके शव यात्रा को पूरे नगर में गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण कराया। उसके बाद रामलीला मैदान के प्रांगण में ले जाकर समिति के लोगों द्वारा श्रद्धांजलि दिया गया। पूरा रामलीला समिति इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ा है। उनकी उम्र लगभग 100 साल से अधिक थी। उनका अंतिम संस्कार दुर्वाषा धाम पर किया गया। इस दौरान आशु जायसवाल, रोहित बिन्द, राजेश चौधरी, संजय मोदनवाल, रामबचन मौर्य, तालुकदार यादव, महेंद्र विश्वकर्मा, अमित अग्रहरि, संतोष सोनी, आशुतोष पाण्डेय आदि रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button