Jabalpur accident:जबलपुर में दर्दनाक हादसा:तेज रफ्तार SUV चाय की गुमटी में घुसी,दो युवकों की मौत
बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा, इनोवा चालक ने खोया नियंत्रण

जबलपुर:तेज रफ्तार SUV चाय की गुमटी में जा घुसी, हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य को मामूली चोटें आई हैं।घटना जबलपुर से करीब 35 किलोमीटर दूर कुंडम थाना क्षेत्र के सदाफल गांव की है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार इनोवा जबलपुर से अमरकंटक की ओर जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार युवकों को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे SUV चाय की गुमटी में जा घुसी।
हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष दीपक महोबिया और आकाश विश्वकर्मा शामिल हैं।घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने कुछ समय के लिए चक्का जाम कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट।



