जबलपुर के गोरा बाजार थाना अंतर्गत तिलहरी क्षेत्र के चक्कर फॉर्म में फौजी के घर हुई चोरी

A theft took place at a soldier's house in Tilhari area under Gora Bazar police station of Jabalpur

ब्रेकिंग न्यूज़

 

जबलपुर के गोरा बाजार थाना अंतर्गत तिलहरी क्षेत्र के चक्कर फॉर्म में फौजी के घर हुई चोरी,फौजी के घर में हुई चोरी ,सूने घर में चोरों का धावा, नगदी और जेवरात ले गए चोर सीसीटीवी में कैद हुए चोर,गोराबाजार थाने में एफआईआर दर्ज, जांच जारी गोराबाजार थानांतर्गत तिलहरी स्थित एक फौजी के सूने घर में चोरों ने धावा बोल दिया। जहां से चोर नगदी और जेवरात ले गए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने बताया कि तिलहरी निवासी तपन कुमार राव ने बताया कि उनके बड़े भाई भारतीय सेना में हैं और तिलहरी चग्गर फार्म में रहते हैं। जो कि सपरिवार शहर से कहीं बाहर गए हुए हैं। जहां उनके सूने मकान में बीती रात दो चोरों ने धावा बोला और अलमारी के लॉकर से करीब 8 हजार रुपए नगद और लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात ले गए। आज सुबह जब पड़ोसियों की नजर उनके मकान के टूटे हुए ताले पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल सूचना दी। जिसके बाद तपन ने मौके पर पहुंचकर घर की स्थिति देखी और फिर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाते हुए मामले की जांच शुरु कर दी है। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button