Jabalpur news:मप्र में बढ़ते महिला अपराधों को लेकर मप्र महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बोरासी की पत्रकरवार्ता
Press conference of MP Women Congress President Reena Borasi regarding increasing crimes against women in MP

लोकेशन जबलपुर
जबलपुर-मप्र महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष रीना बोरासी का जबलपुर आगमन हुआ इस दौरान महिला प्रदेशाध्यक्ष रीना बोरासी ने पत्रकरवार्ता कर कहा की मप्र में लगातार महिलाओ पर अत्याचार और आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही है।उसके बाद भी मप्र सरकार अपराधों पर अंकुश लगाने विफल नजर आ रही है।जिस प्रकार से जबलपुर में भाजपा महिला उपाध्यक्ष अंजू भार्गव से नेत्रहीन महिला और बच्ची के साथ अभद्रता की और अपशब्द कहे गए वह काफी निंदनीय है।जहा महिला कांग्रेस ने मांग की है की भाजपा महिला उपाध्यक्ष पर कार्रवाई हो और भारतीय जनता पार्टी उन्हें पार्टी से बाहर निकाले।अगर कार्रवाई नही होती है तो महिला कांग्रेस सडको पर उतरेंगी और पीड़ित महिला को न्याय दिलाकर रहेंगी।वही रीना बोरिसा ने कहा की महिला कांग्रेस एकजुट है और महिलाओ के सम्मान के लिए और महिलाओ को न्याय दिलाने के लिए काम कर रही है।कांग्रेस हमेशा से एकत्रित रही है और एकजुट रही है जबकि भाजपा में गुटबाजी है।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



