Azamgarh news:एथलेटिक्स, कबड्डी व वॉलीबॉल में युवाओं का शानदार प्रदर्शन
Azamgarh today news

आजमगढ़।
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग, आजमगढ़ द्वारा उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत विधानसभा स्तर पर विधायक खेल स्पर्धा, विधानसभा दीदारगंज का आयोजन दिनांक 29 एवं 30 दिसंबर 2025 को प्रस्तावित किया गया है। इसी क्रम में आज 29 दिसंबर 2025 को एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल एवं भारोत्तोलन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिताएं (सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग – बालक/बालिका) कृषक विद्यालय (के.वी.) इंटर कॉलेज, सर्वोदय नगर, मार्टिनगंज के खेल मैदान में प्रातः 10:00 बजे से प्रारंभ हुईं। कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय विधायक दीदारगंज श्री कमलाकांत राजभर जी, सर्वोदय महाविद्यालय के प्रबंधक श्री भानु प्रताप सिंह जी एवं प्रधानाचार्य श्री ज्योति राम जी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। खेलों का संचालन श्री विवेक रंजन यादव, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता परिणाम इस प्रकार रहे,सब जूनियर पुरुष वर्ग
भारोत्तोलन (61 किग्रा):प्रथम: आलोक यादव,द्वितीय: गौरीशंकर यादव
कबड्डी:
प्रथम, द्वितीय
वॉलीबॉल:
प्रथम, द्वितीय
सब जूनियर महिला वर्ग
100 मीटर दौड़:
प्रथम: लक्ष्मीना
द्वितीय: खुशबू राजभर
तृतीय: अनुष्का
कबड्डी:
प्रथम: कोहरौली
द्वितीय: महूजा
वॉलीबॉल:
प्रथम: के.वी. इंटर कॉलेज
द्वितीय: सुरहन
जूनियर पुरुष वर्ग
100 मीटर दौड़:
प्रथम: मो. अबुशाद
द्वितीय: वीरू गौतम
तृतीय: सुजीत चौहान
400 मीटर दौड़:
प्रथम: प्रिंस
द्वितीय: आनंद राजभर
तृतीय: कुलदीप गुप्ता
वॉलीबॉल:
प्रथम: दुबरा
द्वितीय: मां दुर्गावती पब्लिक स्कूल
जूनियर महिला वर्ग
100 मीटर दौड़:
प्रथम: रिया
द्वितीय: साक्षी
तृतीय: नेहा
400 मीटर दौड़:
प्रथम: निकिता यादव
द्वितीय: सुनैना राजभर
तृतीय: रितिका यादव
कबड्डी:
प्रथम: के.वी. इंटर कॉलेज
द्वितीय: महूजा
वॉलीबॉल:
प्रथम: के.वी. इंटर कॉलेज
द्वितीय: सुरहन
सीनियर पुरुष वर्ग
100 मीटर दौड़:
प्रथम: प्रिंस यादव
द्वितीय: नवीन राजभर
तृतीय: इब्राहिम
400 मीटर दौड़:
प्रथम: वीरू गाड़ियां
द्वितीय: नवीन राजभर
1500 मीटर दौड़:
प्रथम: वीरू गौतम
द्वितीय: नवीन राजभर
तृतीय: हर्ष शर्मा
कबड्डी:
प्रथम: कालेपुर
द्वितीय: कुशवा
सीनियर बालिका वर्ग
200 मीटर दौड़:
प्रथम: निकिता
द्वितीय: आकांक्षा पांडेय
तृतीय: भाग्यश्री दुबे
कार्यक्रम के सफल आयोजन में ब्लॉक व्यायाम शिक्षक श्री नकुल यादव, इंटर कॉलेज पीटीआई श्री विनीत सिंह, श्री गब्बर सिंह, आलोक सिंह, राम सिंह एवं पीआरडी जवानों का विशेष सहयोग रहा।प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी आगामी सांसद खेल स्पर्धा में प्रतिभाग करेंगे।
नोट: दिनांक 30 दिसंबर 2025 को कृषक विद्यालय इंटर कॉलेज के खेल मैदान में फुटबॉल, बैडमिंटन, जूडो एवं कुश्ती प्रतियोगिताओं का आयोजन सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग में किया जाएगा।



