Deoria news, बरहज में चक्का जाम कर रहे 57 नाम जब 100 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिक के दर्ज
बरहज में चक्काजाम कर रहे 57 नामजद और 100अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज :
भारतीय न्याय संहिता की 8धाराओं में प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध मुक़दमा दर्ज ।
देवरिया।
बरहज देवरिया बीते 6 दिसंबर को विद्यार्थियोंको लेकर आ रही स्कूल बस की चपेट में आने से जयनगर निवासी 20 वर्षीय रतन सोनकर पुत्र गुड्डू सोनकर की हुई दर्दनाक मौत के बाद थानाध्यक्ष की पहल पर थाना परिसर में हुए समझौते का अनुपालन न होने से आक्रोशित सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारियों ने 23 दिसंबर को बरहज मुख्य चौक पर चक्का जाम कर घण्टो प्रदर्शन किया .लगभग साढ़े तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद उच्चाधिकारियों के प्रयास पर किसी तरह प्रदर्शनकारियों ने चक्का जाम जाम समाप्त किया,लेकिन इसके बाद बरहज पुलिस के उपनिरीक्षक सन्तोष यादव की तहरीर पर बरहज थाने में एफ आई आर संख्या 333 दिनांक 25 दिसम्बर को 57नामज़द और सौ से डेढ़ सौ अज्ञात प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की आठ प्रमुख धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया है .प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध अभद्र भाषा का प्रयोग करने, सरकारी कार्यों में बाधा डालने, सड़क मार्ग अवरुद्ध करने ,हिंसक प्रदर्शन करने, मरीज़ लदे एम्बुलेंस को रोकने और धमकी देन जैसे आरोप पुलिस द्वारा लगाए गए हैं .प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज होने के बाद स्थिति गंभीर लेकिन नियंत्रण में है . उपनि रक्षक संतोष यादव की तहरीर पर अमित जायसवाल ,अमरजीत सोनकर गुड्डू सोनकर लव सोनकर आकाश सोनकर दुर्गेश सोनकर अनिल ,गोलू विसाल ,पुष्पेन्द्र , राज किशोर छठू ,गोबिन्द ,सचिन ,जितेंद्र , रोशन ,राजा ,राम बाबू , किशन ,कृष्णा रोहित सोनकर सचिन कुशवाहा ज्ञानू जायसवाल लोकनाथ गुप्ता आदि 57 लोगों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 191(2)115(3)351(3)352,126 (2)223 और 132 सहित आपराधिक क़ानून(संशोधन )अधिनियम 1932 की धारा 7 के अंतर्गत मुक़दमा पंजीकृत किया गया है .प्रदर्शनकारी बरहज एस एच ओ के निलंबन की माँग कर रहे थे .उनका आरोप था की मौत के बाद थानाध्यक्ष ने अपने कार्यालय में दोनों पक्षों के बीच सहमति बनाकर न केवल समझौता कराया बल्कि बस मालिक तथा विद्यालय के संचालक आनंद यादव से तत्काल 2, लाख रूपए पीड़ित के परिजनों को दिलवाया और 12 लाख रुपये 15 दिनों के अंदर देने का लिखित वादा कराया .लेकिन 15 दिन बाद स्कूल संचालक अपने वादे से मुकर गए इसके लिए प्रदर्शनकारी थानाध्यक्ष पर साठगांठ का आरोप लगा रहे थे .जबकि थानाध्यक्ष किसी भी प्रकार के साठगांठ से सीधा इनकार कर रहे थे .मौक़े पर क्षेत्राधिकारी राजेश चतुर्वेदी और एस डी एम विपिन दिवेदी भी पहुँच गये और प्रदर्शनकारियों को समझा बुझाकर चक्का जाम समाप्त कराया.



