जबलपुर में पॉलीथिन माफिया पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 200 बोरी जब्त
पर्यावरण से खिलवाड़ पड़ा भारी, ट्रांसपोर्ट नगर से प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद

जबलपुर, शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नगर निगम ने आज एक बड़ी कार्रवाई की है। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के कड़े निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने चंडाल भाटा स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में दबिश देकर भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलीथिन का बरामद की..गोदाम में छिपा था पॉलीथिन का भंडार- स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि चंडाल भाटा के नट बस्ती स्थित ‘दीपक रोड लाइंस’ के गोदाम में भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलीथिन का भंडारण किया गया है। मौके पर पहुंची टीम ने जब तलाशी ली, तो अधिकारियों के भी होश उड़ गए। गोदाम से लगभग 200 बोरी प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की गई है..1 लाख रुपये का मौके पर जुर्माना- नगर निगम ने न केवल अवैध स्टॉक को जब्त किया, बल्कि पर्यावरण नियमों के उल्लंघन पर सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित पक्ष पर 1 लाख रुपये का स्पॉट फाइन भी लगाया। नगर निगम ने स्पष्ट संदेश दिया है कि शहर की स्वच्छता और नियमों के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा..
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



