Jabalpur news:चलती मारुति वैन में लगी आग, कूदकर बची 10 सवारियों की जान

चलती वैन बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

जबलपुर:गौर क्षेत्र की समाधि रोड पर सवारी से भरी चलती मारुति वैन में अचानक आग लग गई।वैन में सवार 8 से 10 यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।हालांकि समय रहते सभी सवारियों ने चलती वैन से कूदकर अपनी जान बचा ली।इसके बाद मारुति वैन बीच सड़क पर धूं-धूं कर जलती रही।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।राहत की बात यह रही कि सभी सवारियां सुरक्षित बताई जा रही हैं।घटना की जानकारी मिलते ही गौर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button