जबलपुर में अवैध शराब का आतंक: बाबा टोला में सैकड़ों लोगों का उग्र प्रदर्शन
हनुमान ताल थाना क्षेत्र में धड़ल्ले से बिक रही जहरीली शराब, जनता सड़क पर

जबलपुर के हनुमान ताल थाना अंतर्गत ठक्कर ग्राम डॉक्टर राधाकृष्णन वार्ड बाबा टोला क्षेत्र में धड्डले से बिक रही शराब को लेकर क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन के खिलाफ हल्ला बोल आंदोलन करते हुए जंगी प्रदर्शन किया सैकड़ो की संख्या में एकत्र हुए महिला पुरुष और बच्चों ने एकजुट होकर क्षेत्र में चल रही शराब दुकान को बंद कराने का नारा लगाया क्षेत्रीय वासियों ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 घंटे क्षेत्र में शराब का विक्रय किया जा रहा है दिन के उजाले में जहां दुकान से शराब का विक्रय होता है वहीं पुलिस की सांठ गांठ के साथ रात होने के बाद पिछले दरवाजे से भी लगातार जहरीली शराब का विक्रय किया जा रहा है क्षेत्र वासियों की माने तो अभी तक 10 दोनों लोग जहरीली शराब से मर चुके हैं लेकिन उसके पास बावजूद भी जिला प्रशासन इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा क्षेत्रीय जनों ने जिला प्रशासन से अपील की है कि यदि जल्द ही शराब के कारोबार पर लगाम न लगाई गई तो आने वाले समय में जनता और भी उग्र आंदोलन करेगी जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



