जेल से छूटते ही बदमाश का आतंक, सिविल अस्पताल कर्मियों पर चाकू से हमला

जबलपुर: रांझी थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश, बदमाश ने दो भाइयों पर किया जानलेवा हमला

जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिविल अस्पताल में काम करने वाले दैनिक वेतन भोगी दो भाइयों को क्षेत्र के ही एक बदमाश समीर वंश कार द्वारा पुरानी विवाद के चलते जान से मार डालने की कोशिश की गई । इस दौरान बीच बचाव करने पर पीड़ित पक्ष के दो लोग चाकू के वार से गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है सीएसपी सतीश साहू की प्राप्त जानकारी के अनुसार घायलों का क्षेत्र के समीर वंशकार के साथ पूर्व में विवाद हुआ था जिसके परिणाम स्वरुप समीर वंशकार को सजा हुई थी जेल से छूटते ही समीर वंशकार ने सबसे पहले पीड़ितों को धमकाना शुरू किया और आज जब पीड़ित सिविल अस्पताल से काम करके लौट रहा था तब मौका पाकर आरोपी द्वारा अचानक ही चाकू बाजी की घटना को अंजाम दे दिया गया। बहरहाल पुलिस द्वारा मामला पंजीकृत करते हुए मामले से जुड़े हुए हाथ तथ्यों की गहन जांच की जा रही है।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button