जबलपुर: एकलव्य विद्यालय के छात्रों का सड़क पर प्रदर्शन, प्राचार्य पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप

रामपुर छापर एकलव्य स्कूल में बवाल, हॉस्टल से निकल सड़क पर उतरे छात्र

जबलपुर। आज सोमवार सुबह रामपुर छापर स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय का माहौल उस वक्त अचानक तनावपूर्ण हो गया, जब छात्र-छात्राएं हॉस्टल से बाहर निकलकर नारेबाजी करते हुए सड़क पर आ गए। बच्चों के सड़क पर आने की सूचना मिलते ही विद्यालय प्रबंधन और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।आक्रोशित छात्र-छात्राओं का कहना था कि वे अपनी समस्याओं को लेकर कलेक्टर से मिलने जा रहे थे। उनका आरोप है कि विद्यालय की प्राचार्य द्वारा उन्हें लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है और इस संबंध में पहले की गई शिकायतों पर भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और बच्चों को रामपुर जोगनी मंदिर के पास ही रोक लिया गया। मौके पर स्वयं एसडीएम अनुराग सिंह पहुंचे और स्थिति को संभाला। उन्होंने बच्चों को शांत किया और सड़क पर बैठकर उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं, जिसके बाद छात्रों का आक्रोश कुछ हद तक शांत हुआ।

 

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button