Azamgarh news :आज़मगढ़ से कुल 05 पुलिस कर्मी सेवानिवृत्त दी गई भावभीनी विदाई
आज़मगढ़ से कुल 05 पुलिस कर्मी सेवानिवृत्त दी गई भावभीनी विदाई


आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
आज दिनांक 31.12.2025 को जनपद आज़मगढ़ पुलिस से 01 उप निरीक्षक, 01 उर्दू अनुवादक एवं 03 मुख्य आरक्षी सेवानिवृत्त हुए। उक्त अवसर पर उनकी विदाई हेतु पुलिस लाइन्स, आज़मगढ़ में विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, चिराग जैन द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक मिठाई खिलाकर, गले में फूल माला पहनाकर एवं मोमेन्टो प्रदान कर विदाई दी गई। सेवानिवृत्त हुए सभी कर्मियों के उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की गई।
सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों का विवरणः
1. उप निरीक्षक नीलमणी सिंह – जनपद आज़मगढ़।
2. उर्दू अनुवादक इम्तेयाज़ अहमद – जनपद आज़मगढ़।
3. मुख्य आरक्षी सुभाष द्विवेदी – जनपद आज़मगढ़।
4. मुख्य आरक्षी चालक सतीश कुमार सिंह – जनपद आज़मगढ़।
5. मुख्य आरक्षी चालक ललन राम – जनपद आज़मगढ़।



