जबलपुर में बड़ा सड़क हादसा: पिकअप वाहन पलटा, 6 लोग गंभीर घायल

जैतपुरी संता ढाबा के पास हादसा, महिलाओं और बच्चों समेत कई लोग घायल

जबलपुर:कुंडम थाना क्षेत्र अंतर्गत जैतपुरी संता ढाबा के पास एक तेज रफ्तार पिकअप लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।बताया जा रहा है कि लोडिंग वाहन में सवार 18 से 20 लोग पिकनिक मनाने जा रहे थे। वाहन में महिलाएं, बच्चे और पुरुष मौजूद थे।वाहन के पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में 5 से 6 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button