Azamgarh News: कड़ाके की ठंड में अरुण राजभर के द्वारा किया गया कम्बल वितरण ।
अहरौला । आजमगढ़::
अहरौला क्षेत्र स्थित सिंह मैरिज हॉल पकड़ी में सुभासपा पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर के द्वारा आज कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत अहरौला ब्लॉक के दर्जनों गांवों से आए गरीब, असहाय, विकलांग एवं विधवा लोगों को कंबल वितरित किए गए, जिससे ठंड के मौसम में उन्हें राहत मिल सके। इस दौरान करीब सैकड़ो की संख्या में लोगों को कंबल वितरण किया गया । सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर ने कहा की लोगों का सहयोग करना एक मानवीय कार्य है जिसकी कड़ी में आज हम लोगों ने गरीब असहाय वंचित लोगों में कंबल वितरण किया गया किया है । मैं इस तरह के कार्यों का आयोजन आगे भी करता रहूंगा ताकि ज्यादा से ज्यादा गरीब लोगों की सेवा हो सके ।
इस अवसर पर सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में दीपक सिंह (प्रदेश मीडिया प्रभारी युवा मंच ), कुलदीप राजभर, नेहा भारती, रेखा भारती, शशांक पाण्डेय सहित पार्टी के सेक्टर संयोजक, जिला अध्यक्ष एवं जिला प्रभारी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पार्टी हमेशा समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी इस तरह के जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे। कंबल पाकर लाभार्थियों ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।



