Mau news:तहसील प्रशासन द्वारा ठंड को देखते हुए जरूरतमंदों को दिया गया कंबल
Mau today news
घोसी। मऊ। घोसी तहसील परिसर में सोमवार को शीतलहर से प्रभावित गरीब एवं असहाय लोगों को एसडीएम अशोककुमारसिंह के निर्देश पर लेखपाल संघ अध्यक्ष अरविंद पांडेय के द्वारा 40 जरूरतमंदों को कंबल का वितरण किया गया।
यह कार्यक्रम उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अशोक कुमार सिंह के निर्देश पर संपन्न हुआ, जिसमें लेखपाल संघ के अध्यक्ष अरविंद कुमार पाण्डेय ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए 40 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए।
कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए40 वृद्ध, निराश्रित, दिव्यांग एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को प्राथमिकता दी गई। ठंड के इस भीषण मौसम में कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर राहत और संतोष साफ झलक रहा था। कार्यक्रम के दौरान लेखपाल संघ अध्यक्ष अरविंद कुमार पाण्डेय ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की सेवा करना ही सच्चा पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि प्रशासन के सहयोग से आगे भी इस तरह के जनहितकारी कार्य किए जाते रहेंगे।
एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने बताया कि कंबल वितरण की सराहना करते हुए कहा कि शीतलहर के दौरान गरीब एवं असहाय लोगों की सहायता करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी कर्मचारियों एवं सामाजिक संगठनों से आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की।स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सराहनीय और प्रेरणादायक बताया।इस अवसर पर सावित्री,रामेश्वरी,विद्यावती , लालमुनी, उर्मिला, राधिका , पार्वती, कालिका आदि उपस्थित रहे।



