Azamgarh news :मिशन शक्ति, साइबर सुरक्षा एवं पंचायत चुनाव को लेकर संयुक्त ग्राम चौपाल का हुआ आयोजन

मिशन शक्ति, साइबर सुरक्षा एवं पंचायत चुनाव को लेकर संयुक्त ग्राम चौपाल का हुआ आयोजन

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में आज दिनांक 07.01.2026 को क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी द्वारा थाना कोतवाली (चौकी रोडवेज) क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कोलपाण्डेय में संभ्रान्त व्यक्तियों एवं ग्रामीणों के साथ संयुक्त ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।
उक्त ग्राम चौपाल के दौरान मिशन शक्ति अभियान, साइबर अपराधों से बचाव तथा आगामी ग्राम पंचायत चुनावों की तैयारियों एवं निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई तथा ग्रामीणों को जागरूक किया गया। पुलिस द्वारा लोगों से अफवाहों से बचने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना देने एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई।
कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली यादवेन्द्र पाण्डेय सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button