Azamgarh News: आजमगढ़ में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को लेकर हस्ताक्षर व शपथ कार्यक्रम आयोजित

आजमगढ़ 07 जनवरी– जिला प्रोबेशन अधिकारी, आजमगढ़ के नेतृत्व में जनपद अन्तर्गत दिनांक 27 नवम्बर, 2025 से 100 दिवसीय “बाल विवाह मुक्त भारत“ (Child Marriage Free Bharat) राष्ट्रीय अभियान चलाया जा रहा है।उक्त अभियान के अन्तर्गत आज उ0प्र0 राज्य महिला अयोग के मा0 सदस्या डा0 प्रियंका मौर्या की अध्यक्षता में “बाल विवाह मुक्त भारत“ से संबन्धित विकसित पोर्टल https://stopchildmarriage.wcd.gov.in पर प्रदर्शित Take Pledge के माध्यम से समस्त उपस्थितगण व आमजन को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाते हुए प्रशंसा-पत्र वितरण किया गया।इसके साथ ही मा0 सदस्या महोदया के अध्यक्ष्यता में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। उक्त अभियान में उ0प्र0 राज्य महिला अयोग के मा0 सदस्या डा0 प्रियंका मौर्या के साथ श्री सुबोध कुमार सिंह जिला प्रोबेशन अधिकारी, श्रीमती सरिता पाल केन्द्र व्यवस्थापक वन स्टॉप सेन्टर एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।



