Deoria news, जरूरतमंदों को किया गया कंबल वितरण

जरूरत मंदों को किया गया कंबल वितरण
देवरिया।
सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा मुसैला बुजुर्ग में रविवार को कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। सर्वोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत शीतलहर से प्रभावित जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। आयोजन का उद्देश्य ठंड के मौसम में राहत पहुंचाते हुए मानव सेवा का संदेश देना रहा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम रहीं।
राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के लिए संकल्पित है और ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम सामाजिक सहयोग को मजबूत करते हैं। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन की सराहना करते हुए शिक्षा के साथ सामाजिक दायित्व निभाने पर जोर दिया।
इस दौरान उपजिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव एवं तहसीलदार अलका सिंह भी उपस्थित रहीं। अतिथियों ने लाभार्थियों से संवाद कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कार्यक्रम को सराहा।
विद्यालय के संस्थापक राजनाथ सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। वहीं प्रधानाचार्य कमला यादव ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
समारोह में ग्राम प्रधान संजय यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, अभिभावक तथा विद्यालय के शिक्षक-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button