Azamgarh News: वाहन चालक कल्याण समिति सम्पूर्ण भारत की जनसभा व पत्रकार सम्मान समारोह संपन्न दो नए पदाधिकारियों की हुई घोषणा

आजमगढ़:: वाहन चालक कल्याण समिति सम्पूर्ण भारत के तत्वावधान में मंगलवार को अहरौला बाईपास पर एक विशाल जनसभा एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय पत्रकारों के साथ बड़ी संख्या में वाहन चालक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देशभर में वाहन चालक उत्पीड़न, शोषण और असुरक्षा जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन केंद्र व राज्य सरकारें इन मुद्दों पर अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखा रही हैं। उन्होंने कहा कि चालक देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, फिर भी उनकी अनदेखी की जा रही है।इस अवसर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा दो नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई।जिसमें राधे रमण सिंह (राष्ट्रीय किसान कल्याण समिति) तथा वंशराज मौर्य को ब्लॉक अध्यक्ष, अहरौला के पद पर मनोनीत किया गया। दोनों नवमनोनीत पदाधिकारियों का उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने चालक कल्याण समिति की मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया, तो संगठन आने वाले समय में विशाल धरना-प्रदर्शन एवं जन आंदोलन करने को बाध्य होगा।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रबंधक अरविंद यादव, बहुजन सामाजिक चिंतक दीपक बौद्ध, पूर्व जिला पंचायत सदस्य त्रिलोकी नाथ, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी मुकेश यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नागेंद्र प्रसाद विश्वकर्मा उर्फ डॉक्टर किया।इसके अलावा हीरालाल गौड़,अंगद यादव, मुन्नीलाल यादव, संजय यादव, राम यादव, विनोद यादव, मनोज यादव, बृजभान यादव, रामदुलार, राजकुमार, कमलेश, दीपक, उमाशंकर, राहुल सिंह, अजय गिरी, प्रमोद विश्वकर्मा, सुनील विश्वकर्मा, रविंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।



