Maunews:भाजपा प्रदेशउपाध्यक्ष धर्मेन्द्रसिंह के जन्मदिन पर घोसी हनुमानजीमंदिर हुआ सुंदरकांड का पाठ
Mau today news
घोसी। मऊ। विधान परिषद सदस्य एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भा.ज.पा. डॉ. धर्मेन्द्र सिंह जी के जन्मदिन पर घोसी नगर स्थित हनुमानजी मंदिर के प्रांगण में विश्वनाथ विश्वकर्मा एवं भारत भीम जनार्दन की अगुआई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुंदर कांड का पाठ कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ एवं यशस्वी जीवन जीवन की कामना किया। साथ ही विश्व कल्याण की कमाना किया।
घोसी बस स्टेशन हनुमान मंदिर पर बुधवार की सुबह ही भाजपानेताओं , कार्यकर्ताओं ने पहुंच कर सुन्दर काण्ड पाठ पुजारी /प्रबंधक मुन्नुजी वर्मा की उपस्थिति में शुरू किया गया। पाठ के समापन के बाद आयोजक का आयोजन व प्रसाद वितरण आयोजककर्ता भारत भीम जनार्दन चौहान (जिलामंत्री), विश्वनाथ विश्वकर्मा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर अखिलेश राजभर (सदस्य जि.पं.), डॉ. महेन्द्र चौहान, अवधेश चौहान प्रधान, रवीन्द्र उपाध्याय पूर्व मण्डल अध्यक्ष, लालचंद चौहान, शैलेंद्र सिंह ” शैलू”, संतोष सिंह डंगौली, रवीन्द्र सिंह किसान मोर्चा, मुक्तेश्वर लाल श्रीवास्तव, प्रमोद चौहान (मण्डल अध्यक्ष), सोनू चौहान, आनंद चौहान, सूर्यभान मौर्या, डॉ. नागेन्द्र सिंह, आनंद चौधरी, कृपाशंकर सिंह, राजकुमार मौर्या, वीर बहादुर राजभर, हरेन्द्र राजभर, संतोष मिश्रा, राजेश राजभर सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।



