Azamgarh news :शादी समारोह स्थल से आभूषण,कपड़े व ₹5000/- नगद चोरी करने वाले 03 अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार

शादी समारोह स्थल से आभूषण,कपड़े व ₹5000/- नगद चोरी करने वाले 03 अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
बलजीत यादव पुत्र अनेक सिंह यादव, निवासी ग्राम करेला, पोस्ट कैथल, थाना चंदौसी, जनपद संभल (उ0प्र0) द्वारा थाना मेहनाजपुर पर लिखित तहरीर दी गई कि वह अपने विवाह हेतु लड़की देखने के लिए अपने जीजा विजय पाल यादव पुत्र रामफल सिंह यादव, निवासी ग्राम नाधौंस, थाना बेहजोई, जनपद संभल के माध्यम से प्रयास कर रहा था।
इसी क्रम में विजय पाल यादव द्वारा अपनी जान-पहचान के भूदेव कुशवाहा पुत्र रामप्रकाश, निवासी ग्राम हरितपुर खुसाल, थाना बेहजोई, जनपद संभल से संपर्क किया गया। भूदेव कुशवाहा द्वारा अपने परिचित हर्ष यादव पुत्र झारखंडे यादव, निवासी ग्राम मटियरा, थाना बलुआ, जनपद चंदौली से लड़की के संबंध में जानकारी ली गई। हर्ष यादव द्वारा अपने पड़ोसी विजय कुमार पुत्र बहादुर राम, निवासी ग्राम मटियरा, थाना बलुआ, जनपद चंदौली से संपर्क किया गया, जिन्होंने अनन्या कुमारी पुत्री रामराज, निवासी ग्राम छित्तूपुर, थाना लंका, जनपद वाराणसी (उम्र लगभग 19 वर्ष) का फोटो उपलब्ध कराया।
फोटो पसंद आने पर गरीब लड़की होने का हवाला देते हुए खर्च के नाम पर ₹1,00,000/- देने तथा मां पल्हमेश्वरी देवी मंदिर, पल्हना में शादी करने की बात तय हुई। दिनांक 19.01.2026 को वादी अपने भाई किशन पाल यादव एवं जीजा विजय पाल यादव के साथ आजमगढ़ आया तथा पल्हना में रुका। उसी दिन मंदिर में विवाह संपन्न हुआ।
रात्रि विश्राम की व्यवस्था न होने के कारण दोनों पक्ष ठहरने की व्यवस्था तलाशते हुए थाना मेहनाजपुर क्षेत्रान्तर्गत चकेरा परिसिनिया स्थित भोले बाबा मंदिर पहुंचे, जहाँ एक बड़े कमरे में दोनों पक्ष रात्रि में रुके। बातचीत के दौरान लड़की की उम्र 18 वर्ष से कम होने की जानकारी मिलने पर विवाद हुआ, जिसके बाद बातचीत बंद हो गई।
सुबह जब वादी पक्ष जागा तो पाया कि लड़की पक्ष के लोग फरार हो चुके थे तथा उनका एक बैग, जिसमें 02 नई साड़ियाँ, कपड़े, 01 जोड़ी पायल, 02 जोड़ी बिछिया, चूड़ियाँ एवं ₹5000/- नगद था, चोरी कर ले गए।
इस संबंध में थाना मेहनाजपुर पर मु0अ0सं0 005/2026, धारा 305(1)/318(4) बीएनएस, बाद में बढ़ोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। विवेचना उ0नि0 बेचू प्रसाद यादव द्वारा की जा रही थी। दिनांक 21.01.2026 को उ0नि0 बेचू प्रसाद यादव मय पुलिस टीम एवं म0हे0का0 अंजना राज के साथ मुखबिर सूचना पर जियापुर स्थित पानी टंकी के सामने रमेश सिंह के बंद होटल से एक साथ दबिश देकर तीनों वांछित अभियुक्तों/अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया।
1. हर्ष यादव पुत्र झारखंडे यादव, निवासी ग्राम मटियरा, थाना बलुआ, जनपद चंदौली (उम्र लगभग 17 वर्ष)
2. विजय कुमार पुत्र बहादुर राम, निवासी ग्राम मटियरा, थाना बलुआ, जनपद चंदौली (उम्र लगभग 24 वर्ष)
3. चंदा देवी पत्नी जितेंद्र, निवासी ग्राम मटियरा, थाना बलुआ, जनपद चंदौली (उम्र लगभग 30 वर्ष)
गिरफ्तारी का समय लगभग 12:20 बजे। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ व विवेचना में प्रकाश में आया कि अभियुक्तगण द्वारा पूर्व नियोजित रूप से गरीब परिवार की लड़की का परिचय देकर मध्यस्थों के माध्यम से वादी से संपर्क किया जाता था तथा फोटो भेजकर विवाह तय कराया जाता था। विवाह के नाम पर खर्च हेतु नकद धनराशि प्राप्त कर मंदिर में शादी कराई जाती थी। रात्रि विश्राम के दौरान जानबूझकर विवाद उत्पन्न कर बातचीत बंद कर दी जाती थी।
रात्रि अथवा सुबह तड़के अभियुक्तगण वादी पक्ष के कपड़े, आभूषण व नकदी से भरा बैग चोरी कर मौके से फरार हो जाते थे। इस प्रकार अभियुक्तगण द्वारा विवाह को माध्यम बनाकर धोखाधड़ी व चोरी की घटना को अंजाम दिया जाता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button