Mumbai news:मराठा आरक्षण को एमआईएम पार्टी का जनसमर्थन,जारांगे पाटिल का मुंबई में एमआईएम द्वारा स्वागत किया जाएगा

रिपोर्ट/अजय उपाध्याय
मुंबई: महाराष्ट्र में शुरू हुए मराठा समाज के आरक्षण आंदोलन को एमआईएम ने अब सार्वजनिक रूप से समर्थन देने का ऐलान किया है । जिसके लिए पार्टी की ओर से एक बयान जारी किया गया है। मराठा आरक्षण को मुस्लिम समाज की ओर से समर्थन देने की बात कही गई है ।वहीं एमआईएम मुंबई प्रदेश के महासचिव अनवर शेख ने कहा कि हम मराठा आरक्षण का समर्थन करते हैं। अनवर शेख ने कहा कि इतिहास गवाह है मराठा समाज ने हमेशा मुस्लिम समुदाय के बड़े भाई की भूमिका निभाई है। छत्रपति शिवाजी महाराज के मावलों में मुस्लिम भाई भी थे। और उसी भूमिका से हम आरक्षण की लड़ाई लड़ रहे मराठा भाइयों और जारांगे पाटिल का समर्थन करेंगे और उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। 20 जनवरी को मराठा भाई मुंबई में एक बड़ा मोर्चा निकालेंगे। मुंबई के महासचिव अनवर शेख ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा, हम पार्टी की ओर से जारांगे पाटिल का स्वागत करेंगे और उनके साथ मोर्चे में भाग लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button