Deoria news, बुनियादी शिक्षा का नीव है बाल वाटिका आदित्य नारायण गुप्त

बुनियादी शिक्षा का नींव है बाल बाटिका- आदित्य नारायण
– ब्लाक सभागार में आयोजित हुआ मेरे आंगन मेरे बच्चे कार्यक्रम
– देवरिया।
– भलुअनी स्थित ब्लाक सभागार में गुरुवार को मेरे आंगन मेरे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और ईसीसी एजुकेटर का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ।
प्रशिक्षण में बाल वाटिका के अंतर्गत 3 से 6 वर्ष के बच्चों की बुनियादी शिक्षा कैसे प्रदान की जाय उसके बारे में एआरपी गणों ने विस्तार से चर्चा की। राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक आदित्य नारायण गुप्ता ने छोटे बच्चों की शिक्षा की बारीकियों को समझाया। उन्होंने कहा कि इन नौनिहालों की शिक्षा मात्र भाषा मे दी जाए तभी कारगर सिद्ध होगा। उन्होंने बालबाड़ी के बच्चों की शिक्षा खेल के माध्यम से देने पर जोर दिया।
मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी सत्यप्रकाश कुशवाहा ने कहा कि 3 से छह वर्ष के बच्चों की शिक्षा का दायित्व आप के कंधों पर है। ये अबोध बालक भविष्य के कर्णधार है। उन्होंने कहा कि ये बच्चे ही शिक्षा की नींव है। यदि नीव मजबूत होगा तो आलीशान इमारत तैयार किया जा सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जयनाथ यादव ने किया। उन्होंने शिक्षा में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और ईसीसी एजुकेटरो के दायित्वों की सराहना की।
इस दौरान प्रशिक्षक नन्हे सिंह, रामप्रवेश यादव, ऋषभ यादव, राजीव मल्ल, अजय यादव, राजेश्वर सिंह, संजय गुप्ता, प्रदीप त्रिपाठी, उमेश यादव,शिवानंद यादव, गोविंद सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, अजय कुमार यादव, संजय गुप्ता, राजेश मिश्रा, मदन सिंह पटेल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button