Azamgarh news :श्रद्धा भक्ति भाव से पूजी गई विद्या ज्ञान की देवी सरस्वती मां
श्रद्धा भक्ति भाव से पूजी गई विद्या ज्ञान की देवी सरस्वती मां

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर आज जगह-जगह विद्या ज्ञान की देवी सरस्वती मां का पूजन उत्सव बड़े ही श्रद्धा भाव से किया गया l उसी क्रम में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर बालिका हाई स्कूल कंजरा दिलशादपुर में सरस्वती पूजन का विधिवत पूजन प्रकांड विद्वान पंडित देवेंद्र ओझा जी के द्वारा किया गया जिसमें मुख्य जजमान विद्यालय के प्रधानाचार्य रागिनी देवी व समस्त स्टाफ तथा विद्यालय के सभी बच्चे हर्षोल्लास के साथ पूजन कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दिए l पूजन के बाद विद्यालय में उपस्थित सभी लोगों को मां का प्रसाद वितरित किया गया सभी लोग हर्षोल्लास के साथ माता जी का जयकारा लगाते रहे l इस अवसर पर पूरा विद्यालय प्रांगण भक्ति में वातावरण में डूबा रहा l इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक राकेश श्रीवास्तव प्रधानाचार्य रागिनी देवी उप प्रधानाचार्य अजय तिवारी शिल्पा विश्वकर्मा मीना यादव रिंकू चौहान शालू भारती प्रीति कुमारी आकांक्षा मिश्रा शिवनरायण चौहान सुमित यादव रीमा यादव व अभिषेक शर्मा सहित विद्यालय के सभी कर्मचारी व सभी बच्चे उपस्थित रहे l



