Azamgarh news :नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना बरदह पर वादिनी द्वारा सूचना दी गई कि दिनांक 02.12.2025 को सायं लगभग 06:00 बजे उसकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री को विनय पुत्र सुबेदार, निवासी ग्राम बरौना, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया। पीड़िता के नाबालिग होने के कारण परिवार अत्यंत परेशान था।
उक्त सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 383/25, धारा 137(2)/87 बीएनएस पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान दिनांक 21.01.2026 को अपह्रता की बरामदगी की गई। अपह्रता के बयान के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 65(1) बीएनएस एवं 5(J)(2)/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई l आज दिनांक 23.01.2026 को उ0नि0 संजय कुमार मय हमराह पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त विनय पुत्र सुबेदार, निवासी ग्राम बरौना, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ को खराट से समय 12:50 बजे गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button