Azamgarh News: पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों हेतु एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़ जनपद के अजमतपुर कोडर स्थित कार्यालय पर एमएसएमई–विकास कार्यालय, प्रयागराज (भारत सरकार, एमएसएमई मंत्रालय) द्वारा दिनांक 28 जनवरी 2026 को AISECT, पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत एक दिवसीय जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री ऋषिकांत राय, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश चीनी सहकारी समिति (भाजपा) एवं पीएम विश्वकर्मा योजना के डोमेन एक्सपर्ट रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री एस.एस. रावत, उपायुक्त उद्योग तथा श्री सौरभ पांडेय, निदेशक, AISECT उपस्थित रहे।
इस अवसर पर श्री वी.के. राणा, सहायक निदेशक, ब्रांच एमएसएमई–डीएफओ, वाराणसी ने पीएम विश्वकर्मा योजना की रूपरेखा, पात्रता, लाभ एवं योजना की वर्तमान प्रगति के संबंध में विस्तार से जानकारी दी तथा अधिक से अधिक शिल्पकारों एवं कारीगरों को योजना से जुड़ने हेतु प्रेरित किया।
मुख्य अतिथि श्री ऋषिकांत राय ने अपने संबोधन में कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना पारंपरिक कारीगरों एवं शिल्पियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक प्रभावी पहल है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन एवं आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल रहा है। विशिष्ट अतिथि श्री एस.एस. रावत, उपायुक्त उद्योग ने एमएसएमई क्षेत्र में उद्योग स्थापना की प्रक्रिया, विभागीय सहयोग एवं विभिन्न सरकारी सुविधाओं की जानकारी दी।
श्री सौरभ पांडेय, निदेशक, AISECT ने कौशल विकास, प्रशिक्षण एवं डिजिटल सशक्तिकरण के माध्यम से शिल्पकारों को बाज़ार से जोड़ने में AISECT की भूमिका पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. अरुण देशमुख, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) द्वारा मार्केटिंग एवं पैकेजिंग विषय पर तकनीकी सत्र आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने उत्पाद ब्रांडिंग, आधुनिक पैकेजिंग तकनीक, मूल्य संवर्धन तथा बाज़ार की मांग के अनुरूप प्रस्तुति के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।
इसके अतिरिक्त श्री आलोक सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने डिजिटल भुगतान प्रणाली पर सत्र लेते हुए यूपीआई, क्यूआर कोड, सुरक्षित डिजिटल लेन-देन एवं बैंकिंग सुविधाओं के प्रभावी उपयोग के बारे में प्रतिभागियों को अवगत कराया।
कार्यक्रम के अंत में श्री रितेश बरनवाल, सहायक निदेशक द्वारा सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित (Vote of Thanks) किया गया।
इस कार्यक्रम में लगभग 100 प्रतिभागियों ने सहभागिता की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button