Azamgarh News: आजमगढ़ के सर्वोदय विद्यालयों में कक्षा 6 से 11 तक रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु आवेदन शुरू

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय
आजमगढ़ 28 जनवरी– जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री राजेश चौधरी ने बताया है कि विशेष सचिव, समाज कल्याण विभाग, उ0प्र0, द्वारा जय प्रकाश सर्वोदय विद्यालय मूसेपुर, आजमगढ एवं जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय गौरा मेंहनगर, आजमगढ़ कक्षा 6, 7, 8, 9 एवं 11 में रिक्त स्थानों पर छात्रों के प्रवेश किये जाने हेतु जनपद स्तर पर समिति के माध्यम से प्रवेश परीक्षा कराकर मेरिट के आधार पर प्रवेश दिये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
उन्होने बताया है कि जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय मूसेपुर में कक्षा 6 में अनुसूचित जाति के 42, पिछड़ा वर्ग के 18, सामान्य वर्ग के 10, इस प्रकार कुल 70, कक्षा 7 में अनुसूचित जाति के 12, पिछड़ा वर्ग के 07, सामान्य वर्ग के 07, इस प्रकार कुल 25, कक्षा 8 में अनुसूचित जाति के 21, पिछड़ा वर्ग के 03, सामान्य वर्ग के 06, इस प्रकार कुल 30, कक्षा 9 में अनुसूचित जाति के 27, पिछड़ा वर्ग के 02, सामान्य वर्ग के 08, इस प्रकार कुल 37, कक्षा 11 में अनुसूचित जाति के 34, पिछड़ा वर्ग के 09, सामान्य वर्ग के 08, इस प्रकार कुल 51 छात्रों की संख्या रिक्त है।
इसी प्रकार जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय, गौरा मेंहनगर, आजमगढ़ में कक्षा 6 में अनुसूचित जाति के 42, पिछड़ा वर्ग के 18, सामान्य वर्ग के 10, इस प्रकार कुल 70, कक्षा 7 में अनुसूचित जाति के 22, सामान्य वर्ग के 01, इस प्रकार कुल 23, कक्षा 8 में अनुसूचित जाति के 19, सामान्य वर्ग के 04, इस प्रकार कुल 23, कक्षा 9 में अनुसूचित जाति के 26, पिछड़ा वर्ग के 10, सामान्य वर्ग के 06, इस प्रकार कुल 42, कक्षा 11 में अनुसूचित जाति के 12, पिछड़ा वर्ग के 03, सामान्य वर्ग के 08, इस प्रकार कुल 23 छात्रों की संख्या रिक्त है।
वर्ष 2026-27 शिक्षा-सत्र 01-04-2026 से प्रारम्भ हो रहा है, जिसमें कक्षा-6,7,8,9 एवं 11 में रिक्त स्थानों पर ats.upsdc.gov.in वेबसाइट पर दिनांक 20.01.2026 से 20.02.2026 तक ऑनलाइन आवेदन किया जायेगा, परीक्षणोंपरान्त पात्र आवेदकों की सूची प्रकाशन दिनांक 25.02.2026 तथा दिनांक 15.03.2026 को विद्यालय पर प्रवेश परीक्षा करायी जायेगी।
योजनान्तर्गत पात्रता की शर्ते-
1- अभिभावक उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हों।
2-आवेदक(छात्र/छात्रा) के माता-पिता/अभिभावक के नाम से आय प्रमाण प्रस्तुत करना होगा तथा जिसमें वार्षिक आय सीमा अधिकतम ग्रामीण क्षेत्र में 46080 और शहरी क्षेत्र में 56460 रूपय से अधिक न हो।
3-प्रवेश प्रक्रिया में 60 प्रतिशत शीट अनुसूचित जाति, 25 प्रतिशत अन्य पिछड़ वर्ग और 15 प्रतिशत सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित होगी।
उपरोक्त विवरण के अनुसार इच्छुक छात्र/छात्रायें/अभिभावक ats.upsdc.gov.in पर आनलाइन आवेदन करना सुनिश्चित करें।



