Deoria news, न्यायाधीश गणों ने किया राजकीय बाल गृह देवरिया का अवचक निरीक्षण
न्यायाधीशगणों ने किया राजकीय बाल गृह देवरिया का औचक निरीक्षण,
देवरिया।
माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देशानुसार अध्यक्ष, (अनुश्रवण समिति) आश्रय गृह (बालक)/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्री रवि यादव, सदस्य, (अनुश्रवण समिति) आश्रय गृह (बालक) श्रीमती मंजू कुमारी, सदस्य,सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया शैलजा मिश्रा,तथा सदस्य, (अनुश्रवण समिति) आश्रय गृह (बालक)/सिविल जज(जू0डी0), कुमारी मृणालिनी श्रीवास्तव द्वारा राजकीय बाल गृह, देवरिया का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष, (अनुश्रवण समिति) आश्रय गृह (बालक)/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्री रवि यादव द्वारा बच्चों को पौष्टिक भोजन व समय-समय पर उचित खान-पान की व्यवस्था के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। उनके द्वारा राजकीय बाल गृह के प्रपत्रों का अवलोकन कर अव्यवस्थाओं को व्यवस्थित करने हेतु सख्त दिशा निर्देश दिया गया। सदस्य, (अनुश्रवण समिति) आश्रय गृह (बालक श्रीमती मंजू कुमारी द्वारा बाल गृह के सुरक्षा हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया,सदस्य, (अनुश्रवण समिति) आश्रय गृह (बालक)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया शैलजा मिश्रा द्वारा बच्चों को साफ-सुथरे कपड़े व साफ-सफाई पर विशेष दिशा-निर्देश दिया गया। बच्चों के स्वास्थ्य के लिए उनकी नियमित जॉच व उनके सुरक्षा हेतु सम्बन्धित को निर्देश दिया गया। सदस्य, (अनुश्रवण समिति) आश्रय गृह (बालक)/सिविल जज(जू0डी0), कुमारी मृणालिनी श्रीवास्तव द्वारा राजकीय बाल गृह के परिसर, भण्डार कक्ष व अध्ययन कक्ष की साफ-सफाई और उनके पठन-पाठन के कार्य को और सुदृढ़ करने का विशेष दिशा निर्देश दिया गया।
इस निरीक्षण में मुख्य रूप से राजकीय बाल गृह देवरिया के प्रभारी अधीक्षक उपस्थित रहें।



