Deoria news, ट्रेन तारा की मांग को लेकर डीआर एम को सौपा ज्ञापन

ट्रेन ठहराव की मांग को लेकर
ने डीआरएम को सौंपा ज्ञापन
देवरिया।
सलेमपुर जंक्शन स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर नगर के व्यापारियों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्टेशन निरीक्षण को आए मण्डल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन को स्टेशन पर11056 व 11055 गोदाम एक्सप्रेस ,11081व 11082 गोरखपुर – लोकमान्य तिलक , 12165 – 12166 गोरखपुर लोकमान्य तिलक,11489 -11490 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव करने,सलेमपुर स्टेशन पर दूसरा प्रवेश द्वार बनाने तथा थावें – भटनी रेल मार्ग को पूरा करने के मांगो का पत्रक सौंपा। इस दौरान उद्योग व्यापार मण्डल अध्यक्ष सुधाकर गुप्त ने कहा कि जनहित में उक्त मांगो को पूरा करना आवश्यक है। यह स्टेशन जनपद के स्टेशनों में अधिक आय देने वाला स्टेशन है, जबकि यहां सुविधाओं का अभाव है। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि इस स्टेशन से दिल्ली, मुम्बई सहित कई महानगरों में जाने के लिए एक्सप्रेस ट्रेनों की कमी है, जबकि यहां से यात्रियों की संख्या ज्यादा है।जनहित में इन मांगों को पूरा करना चाहिए। ज्ञापन सौंपने वालों में कांग्रेस नेता फिरोज अहमद उर्फ राजू खान,शिवशंकर गौतम,छोटे,डॉ चतुरानन ओझा,शिवसागर जायसवाल, मनोज पांडेय, डॉ याहिया अंजुम ,अखिलेश मिश्र,अमित कुमार गुप्ता आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button