Azamgarh news:22 फरवरी को मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर साफ-सफाई शुरू

Azamgarh,यहीं से होगा अहरौला कप्तानगंज 21किमी. मार्ग का शिलान्यास 

अहरौला/आजमगढ़। क्षेत्र के जनता इंटर कॉलेज स्थित बाग में 22 फरवरी को मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी सीएम के संभावित कार्यक्रम को लेकर सैकड़ो सफाई कर्मियों को लगा कर सफाई अभियान शुरू कर दिया गया है और वही जमीन को समतल करने के लिए जेसीबी मशीन भी चलाई जा रही है। बताते चलें कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के द्वारा बीते 23 जनवरी को महाराजा सुहेलदेव की जयंती पर खजुरी मे 22 फरवरी के कार्यक्रम को लेकर घोषणा भी कर चुके हैं ओम प्रकाश राजभर का कहा था की 22 फरवरी को अहरौला के जनता इंटर कॉलेज की बाग मे समरसता रैली का आयोजन होगा जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहेंगे वहीं से अहरौला कप्तानगंज मार्ग का शिलान्यास भी होना है जो बीते 15 सालों से पूरी तरह से बड़े-बड़े गड्ढे में तब्दील हो चुका है 58 करोड का बजट भी जारी किया गया है। 15 सालों से लोग इस सड़क को बनाने के लिए आंदोलन रत है पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर व मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर के द्वारा बीते 27 फरवरी को सुबह जनता इंटर कॉलेज के मैदान का निरीक्षण किया गया था उनके निरीक्षण के बाद गुरुवार को लगभग सैकड़ो सफाई कर्मियों के द्वारा और जेसीबी मशीन लगाकर साफ-सफाई कराई जा रही है सुभासपा के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर ने बताया की 22 फरवरी को समरसता रैली प्रस्तावित है इसमे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व दोनों डिप्टी सीएम के आने की संभावना है लगभग 2 लाख भीड़ भी यहां पहुंचेगी जिसको लेकर तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई है जल्द ही कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा भी हो जाएगी।। फोटो मेल पर।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button