Azamgarh News: आजमगढ़ में दिव्यांगजनों को मिला सहारा, 511 निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय
आजमगढ़ 30 जनवरी– दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के तत्वाधान में आज समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय, अतरौलिया, आजमगढ़ में कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना के अंतर्गत दिव्यांगजन को निःशुल्क सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री ओम प्रकाश राजभर, मा.कैबिनेट मंत्री, पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के हाथों से उपकरण पाकर दिव्यांगजनों के चेहरे खुशियों से खिल गए।.कैबिनेट मंत्री जी ने अपने संबोधन में कहा कि दिव्यांगजन के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा लगातार बेहतर योजनाएं संचालित की जा रही हैं। दिव्यांगजन अपने अधिकारों के साथ-साथ योजनाओं के विषय में अधिक से अधिक जागरूक रहें और उनका लाभ उठाएं।
जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी श्री शान्त प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को विभिन्न प्रकार के कुल 511 सहायक उपकरण वितरित किए गए हैं। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button