Gazipur News: जखनिया तहसील बार चुनाव सम्पन्न, कड़े मुकाबले में राम दुलार राम बने अध्यक्ष

Gazipur today news

Gazipur News: जखनिया तहसील बार चुनाव सम्पन्न, कड़े मुकाबले में राम दुलार राम बने अध्यक्ष

जखनिया गाज़ीपुर ।
जखनिया तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव शुक्रवार को गहमागहमी, पारदर्शिता और भारी मतदान के बीच शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया। पूरे दिन अधिवक्ताओं में चुनावी उत्साह और सरगर्मी बनी रही। निर्धारित समय में हुए मतदान में कुल 131 मतदाताओं में से 125 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारियों प्रदीप कुमार राय, अशोक पप्पू, सुबाष सिंह यादव, अरविन्द सिंह एवं देवेंद्र राम की देखरेख में संपन्न कराई गई। मतगणना के दौरान अध्यक्ष पद का एक मत तथा कोषाध्यक्ष पद के दो मत अवैध घोषित किए गए।
अध्यक्ष पद के लिए हुए कड़े मुकाबले में राम दुलार राम ने 64 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रमेश सिंह चौहान को 60 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर शिव उदय चौहान निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
महामंत्री पद पर नर्वदेश्वर सिंह ने 80 मत प्राप्त कर विजय हासिल की, जबकि अच्छे राम को 46 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर कृपा शंकर ने 93 मत प्राप्त कर शानदार जीत दर्ज की, वहीं सुधीर कनौजिया को 31 मत मिले। अन्य शेष पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए।
चुनाव परिणाम घोषित होते ही अधिवक्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। विजयी प्रत्याशियों का अधिवक्ता साथियों ने फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए जोरदार बधाइयाँ दीं।
इस अवसर पर पप्पू यादव, रामजी यति, अखिलानंद सिंह, ओमकार यादव, संजय पाण्डेय, शिवलाल यादव, अश्वनी राय, अखिलेश चौहान, चंद्रभान यादव, मुनीब यादव, जोगेंद्र यादव, महेश राम, अमलेश शर्मा, ओमप्रकाश यादव तथा पूर्व अध्यक्ष नेसार अहमद सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button