Virar news:पत्रकार के परिवार पर हुए हमले को लेकर आइडियल पत्रकार संगठन ने जताया कड़ा विरोध

Virar News: Ideal Journalist Organization expressed strong protest over the attack on the journalist's family.

विरार/महाराष्ट्र।आइडियल पत्रकार संगठन के मुंबई संयोजक सुरेश जायसवाल के परिवार पर हुए हमले को लेकर संगठन ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। इस मामले में पुलिस द्वारा अब तक दोषियों की गिरफ्तारी न किए जाने से संगठन में भारी आक्रोश व्याप्त है।इसी को लेकर विरार में आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्रीय संयुक्त सचिव जमुना चव्हाण ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अगले तीन दिनों के भीतर दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तो संगठन मजबूरन धरना-प्रदर्शन एवं आगे की कड़ी कार्रवाई करेगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि दोषियों को सजा दिलाए बिना संगठन चुप बैठने वाला नहीं है।बैठक में जिला अध्यक्ष पालघर गोपाल सिंह ने भी अपने विचार रखते हुए पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की। वहीं मुंबई वेस्ट जोन अध्यक्ष एवं पीड़ित परिवार के सदस्य सुरेश जायसवाल ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी वरिष्ठ पदाधिकारियों के समक्ष विस्तार से रखी।जिला संयुक्त सचिव पालघर त्रिवेणी शर्मा ने भी पुलिस से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने आश्वासन दिया कि संगठन इस मामले को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से बातचीत करेगा और आवश्यकता पड़ने पर मंत्रालय स्तर पर मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री से भी मुलाकात कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी, ताकि भविष्य में किसी भी पत्रकार या उनके परिवार के साथ ऐसी घटना दोबारा न हो।

बैठक में आइडियल पत्रकार संगठन के

राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा,

केंद्रीय संयुक्त सचिव जमुना चव्हाण,

मुंबई वेस्ट जोन अध्यक्ष सुरेश जायसवाल,

जिला अध्यक्ष पालघर गोपाल सिंह,

जिला संयुक्त सचिव पालघर त्रिवेणी शर्मा,

जिला उपाध्यक्ष पालघर रुचि सिंह

तथा नवीन सिंह उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button